शादी समारोह में हुई फायरिंग विडियो हुआ सोशल मीडिया वायरल!

SHARE:

अभिमन्यु सिंह के साथ प्रशांत बेगूसराय से

खुली कानून व्यवस्था की पोल कैसे खुलेआम अवैध हथियार से होता है फायरिंग!

जितना भी दावें करें कानून व्यवस्था दुरुस्त होने बेगूसराय पुलिस सारे दावे खोखले साबित हो रहें हैं। बताए कि बेगूसराय में अपराधियों का हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि खुलेआम फायरिंग करना आम बात होते हुए देखा जा रहा है। एक वायरल विडियों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शादी के समारोह में हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है और फायरिंग हो रहीं है। ये विडियों बेगूसराय जिलें के नगर थानें की बताई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो नाम नहीं छापने के शर्त पर बताते हैं कि इस विडियो में जो फायरिंग कर रहा है उसका नाम मनोज पासवान पे0 फुकी पासवान जो कि गाछी टोला, वार्ड 30 , नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं फोटो में जो युवक दिख रहा है हथियार लिए हुए वो इसी मनोज पासवान का पुत्र बताया जा रहा है जो कि पिस्टल के साथ फोटो भी भी वायरल हुआ। हांलाकि इस विडियो या फोटो का हमारे चैनल इस खबर की पुष्टि नहीं करती है। मगर ऐसे खुलेआम हथियारों के साथ वायरल विडियो और फोटो जरूर कानून व्यवस्था का कलई का पोल खोल रहा है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है।

Join us on:

Leave a Comment