रिपोर्ट .. निवास मोदी

भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भू अर्जन और जिले के तकनीकी विभाग के अधिकारी और इंजीनियर शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया ।डीएम ने पुल निर्माण विभाग के द्वारा जिले में बनाए जा रहे विभिन्न पुल पुलियों के बारे में जानकारी लिया। वहीं पथ निर्माण विभाग के द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना और मुख्यमंत्री सड़क योजना के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही लघु जल संसाधन विभाग और भवन निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से लेते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया । बैठक के दौरान अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, डीडीसी सुनील कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। ….




