15 सौ लीटर तेल डालकर जलाई जाएगी सबसे बड़ी राम ज्योति!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

अयोध्या नगरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के स्वागत में बिहार के नालंदा जिले के हिलसा शहर में बिहार का सबसे बड़ा दीपक प्रज्वलित किया जाएगा। इस दीपक में एक बार में लगभग 1500 लीटर तेल डाला जाएगा। इसके निर्माण में अयोध्या मंदिर प्रांगण की एक मुट्ठी पवित्र मिट्टी भी मिलाई गई है। नालंदा जिले में उत्सव सा माहौल है। दूर-दूर के गांवों से लोग तेल दान करने आ रहे हैं। अभी तक 900 लीटर तेल का संग्रहण किया जा चुका है। इस दौरान कार्यक्रम के सयोंजक सह बीजेपी नेता प्रणव प्रकाश ने बताया कि इस अवसर पर हर जाति एवं संप्रदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है। हर विचारधारा एवं हर तबके के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को हिलसा शहर में राम भक्तों के द्वारा झांकियां भी निकाली गई। पूरा माहौल राममय हो गया है। उन्होंने नालंदा वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पवित्र कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

बाइट।प्रणव प्रकाश संयोजक
बाइट।साहिल पटेल एबीवीपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment