प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र एसपी के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में अयोध्या के रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां होने वाले हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख रही है। जिला प्रशासन और सोशल मीडिया टीम भी अलर्ट है। इसको लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है। जिला मुख्यालय में भी सभी जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। जिसे एसपी योगेंद्र कुमार ने रवाना किया। मौके पर सदर डीएसपी अमित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। इसके मद्देनजर सभी थानेदार, सभी इंस्पेक्टर एवं डीएसपी को अलर्ट पर रखा है। पूरे जिले में चौकसी बरती जा रही है। खासकर रात के समय टॉल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की विशेष चेकिंग की जा रही है। सभी अनुमंडल को एक-एक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) दी गई है। आज और कल पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकालेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम को खुशी के वातावरण में सेलिब्रेट किया जाए। जिले में भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके मद्देनजर विशेष तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उपद्रव करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया टीम 24 घंटा एक्टिव है।लोगों को कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रम फैलाने वाला पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस के सोशल मीडिया टीम को दें। हम उस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। कई बार देखा गया है कि दूसरे राज्य और देश का पोस्ट लोग अपने तरफ से तोड़ मरोड़ कर डाल देते हैं। चौकसी 22 जनवरी के बाद ही बरती जाएगी।
बाइट:-योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment