नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय के प्रसिद्ध पावन गंगा तट सिमरिया धाम में बन रहे बिहार के पहले रिवर फ्रंट का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रथम पेज के शेष बचे कार्यों को भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही उद्घाटन होगा।
संभावना जताई जा रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनवरी के ही अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में सिमरिया आकर इसका उद्घाटन करेंगे। जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं इस कार्य को समय से पूरा करने को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा लगातार नजर रख रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन भी एक्टिव मोड में है। रिवर फ्रंट के पहले चरण में 250 मीटर में सीढ़ी का निर्माण एवं धर्मशाला के प्रथम तल का निर्माण किया जा रहा है। धर्मशाला में जहां प्रथम तल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं सीढ़ी का कार्य भी फिनिशिंग लेवल में है उल्लेखनीय की सिमरिया के विकास के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार 114.97 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना को 22 मार्च 2023 को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मई 2023 को इसका शिलान्यास किया था। जून 2023 में योजना के पहले फेज का कार्य शुरू हुआ। जल संसाधन विभाग द्वारा राजेंद्र पुल और उसके दक्षिण में निर्माणाधीन सिक्स-लेन सड़क पुल के बीच दो फेज में करीब मीटर लंबा सीढ़ी घाट एवं रीवर फ्रंट, चेंजिंग रूम, आरती स्थल, नदी में सुरक्षा घेरा, धार्मिक अनुष्ठान मंडप, बैठने की व्यवस्था, धर्मशाला, शौचालय, पार्क, पार्किंग, पाथ-वे, प्रशासनिक भवन, वाच टावर आदि बनना है।




