केवीवी के फर्जीओ को संरक्षण दे रहे है कुलपति:जाप!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

केवीवी के फर्जीओ को संरक्षण दे रहे है कुलपति:जाप। कारवाई नही हुई तो चम्पारण से राष्ट्रपति भवन तक पदयात्रा करेगा जाप: आकाश सिंह। :_ पूर्वी चम्पारण,जिला मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई फर्जी और अवैध नियुक्ति को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद ने विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है , शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार और फर्जी नियुक्तियों का जन अधिकार छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश सिंह राठौर ने खुलासा किया , प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जाप के छात्र नेता आकाश सिंह राठौर ने कहा कि विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति को जब मैंने अवैध तरीके से नियुक्त कुछ प्रोफेसर और कर्मचारियों के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे कहा कि आप मेरे ईमेल पर व्यक्तिगत रूप से सारी जानकारी और शिकायत भेजे मैं यथाशीघ्र कारवाई करूंगा, उसके बाद सारी जानकारी मांगा लेने के बाद कुछ प्रोफेसरो और लोगो के माध्यम से इस शिकायत को और इस मामले से अपना हाथ खींच लेने के लिए दबाव बनाने लगे क्योकि इसमे मामला कुलपति के चहेतों का था । छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि केवीवी में एजुकेशन विभाग में आशीष श्रीवास्तव की प्रोफेसर पद पर 2019 में अवैध नियुक्ति हुई थी क्योंकि कैग ने अपनी रिपोर्ट में आशीष श्रीवास्तव के विश्व भारती में हुई नियुक्ति को फर्जी करार दिया था ,वहाँ असिस्टेंट प्रोफेसर पर उनकी नियुक्ति विज्ञापन संख्या- 2/2009 दिनांक-28/04/2009 में हुई थी,जिसमे गड़बड़ी सामने आयी है ,कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आशीष श्रीवास्तव को स्नातकोत्तर में 50.71 फीसदी अंक थे जबकि यूजीसी नियमानुसार न्यूनतम 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है और एसोसिएट प्रोफेसर पर हुई नियुक्ति के लिए 8 वर्ष अनुभव चाहिए था जबकि इनकी नियुक्ति विज्ञापन संख्या- 9/2013 दिनांक- 12/2013 को हुई ,उस समय इनका अनुभव 4 वर्ष ही था । इसप्रकार कैग ने इनकी दोनों नियुक्ति और अनुभव को अवैध करार दिया और कैग द्वारा करार इसी अवैध अनुभव के बल पर उन्होंने यहाँ प्रोफेसर के पद पर अवैध तरीके से नियुक्ति हासिल की । इस बाबत मैन 8 जनवरी को कैग की रिपोर्ट संलग्न करते हुए कुलपति को शिकायत मेल किया था परंतु विश्वविद्यालय के कुलपति ने कारवाई के बदले पैसे लेकर आशीष श्रीवास्तव का प्रमोशन शैक्षणिक मामलों के निदेशक के रूप में कर दिया ,कई वित्तिय अनियमितता भी वर्तमान कुलपति द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने के लिए की जा रही है , इसलिए विश्वविद्यालय को इनके विश्व भारती के अनुभव प्रमाण- पत्र को खारिज करते हुए अविलम्ब बर्खास्त करना चाहिए ,इसी तरीके काप्रकरण विश्वविद्यालय में सेक्शन ऑफिसर दिनेश हुड्डा , वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष शिरीष मिश्रा सहित अन्य का भी है ,जिनका पूरे प्रमाण के साथ शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि कुलपति और कई अन्य अधिकारियों को ,मंत्रालय को सूचना देने के बाद मामले के लीपापोती के लिए मुझ पर तरह -तरह के दबाव बनाये जाने लगे है।इस बाबत मुझे कुलपति के एक एजेंट द्वारा मुझे धमकी दिया गया , बापू के नाम पर बने इस विश्वविद्यालय और सत्य की धरती इस चंपारण से इन फर्जीओ को भगाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत होगी और जरूरत पड़ने पर चम्पारण से राष्ट्रपति भवन तक चम्पारण की शान और अस्मिता को बचाने के लिए पदयात्रा करूंगा। प्रेस वार्ता में जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष पुन्नू सिंह,जन अधिकार छात्र परिषद के महात्मा गांधी केवीवी अध्यक्ष आकाश अस्थाना, आकाश यादव ,अभिषेक सिंह आदि थे।
बाइट :——- आकाश सिंह, जाप के छात्र नेता।

Join us on:

Leave a Comment