आरा के विभिन्न मंदिरों में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!


स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा द्वारा आरा पकड़ी चौक स्थित जोड़ा मंदिर मे सफाई अभियान चला
आराः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंदिर मठो की सफाई कार्यक्रम स्वच्छ तीर्थ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे आरा पकड़ी चौक स्थित जोड़ा मंदिर मे सफाई किया गया।इस दौरान मंदिर मे स्थित शिवलिंग के साथ मंदिर परिसर की सफाई की गई।उक्त कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह,अनिता मिश्रा, चुमनी देवी,आरती सिंह,दुर्गेश सिंह आदि थे।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है।इस दौरान प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर मंदिर-मठो मे सफाई कार्यक्रम हो रहा है।भोजपुर जिला के विभिन्न मंदिरों मे भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ तीर्थ के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम चल रहा है।

  1. प्रकाशनार्थः
    बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे बड़हरा विधानसभा के विभिन्न मंदिरों मे स्चच्छता अभियान चलाया गया।
    दिनांकः 20/01/24
    शनिवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश मे स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे बड़हरा विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल अंतर्गत पचैना स्थित माँ मतंगी मंदिर और नया मोहम्मदपुर स्थित राम जानकी मंदिर की सफाई कार्यकताओं और ग्रामीण जनता द्वारा किया गया।
    उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन नजदीक है और बड़हरा विधानसभा सहित पूरे देश मे उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दस दिन का अनुष्ठान किया गया है।सभी जगह पूजा-पाठ,हवन हो। रहा है।सभी लोग प्रभुश्री राम के दर्शन के लिए उतावले है। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर मंदिरों मे स्वच्छता अभियान चल रहा है।उसी कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधानसभा के प्रसिद्ध मंदिरों सहित सभी गाँवो के मंदिरों मे साफ-सफाई हो रहा है।
    कार्यक्रम मे उत्तरी कोईलवर मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला प्रवक्ता धीरज सिंह, प्रदीप शर्मा, रोहित शर्मा, राजु सोनार, ओम प्रकाश सोनार, बसंत कुमार पांडे, अजय पांडे ,मनोज शाह, राजु महाराज, रामकुमार चौरसिया, लव पांडे, रंजीत शर्मा, दसई शर्मा, हिमांशु कुशवाहा, आनंद किशोर कुशवाहा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment