रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार की सियासी पारा हाई है। राज्य में कोई राजनीतिक उथल पुथल। देखने को मिल रहा है। बीते दिन राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीएम नीतीश से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहीं इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में। अटकलें तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे की सीएम नीतीश महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं और जल्दी ही अपना पाला बदल सकते हैं, यही वजह है कि लालू और तेजस्वी कम को मनाने में लगे हैं। वहीं नीतीश कुमार के करीबी नेता विजय चौधरी ने इनकी मुलाकात को लेकर बड़ी बात कही है
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, लालू यादव और तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश से हुई मुलाकात तो अस्वभाविक नहीं है। मुलाक़ात के दौरान सरकार के संदर्भ मे बात होती है ये स्वाभाविक है। उन्होंने सता पलटने के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि, महागठबंधन की सरकार मजबूती से चल रही इसमें कोई भ्रम की स्थति नहीं है। बयानों पर बेवजह भ्रम पैदा किया जा रहा है। कोई विवाद कोई तकरार नहीं है।




