आरा -मेनिका प्रथम प्रयास में ही नेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी!

स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग , वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय , आरा , सत्र -2021- 2023 , सेमेस्टर – 3rd की छात्रा मेनिका नंदनी ने यू. जी . सी. नेट दिसम्बर 2023 में नेट परीक्षा में उत्तीर्ण की है । समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष औ विश्वविद्यालय वित्तपदाधिकारी प्रोफेसर डॉ. अवध बिहार सिंह ने मेनिका नंदनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेनिका प्रथम प्रयास में ही नेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है । समाजशास्त्र विभाग के शिक्षक श्री मनीष कुमार ने कहा कि विभाग के लिए गौरव की बात है , अन्य विद्यार्थियों को भी इस परिणाम से प्रोतसाहन मिलेगा । विभाग की शिक्षिका डॉ. रीना कुमारी ने कहा कि मेनिका अपने वर्ग की प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रा है । विभाग शिक्षक डॉ. रवि शंकर सिंह ने कहा कि मेनिका के नेट परीक्षा के परिणाम से समाज में महिला में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी । मेहनती छात्र और छात्रों जो लगातार अपने जीवन को संवारने में लगे हैं , उनमें एक आशा की किरण जागेगी। दिव्य प्रकाश तिवारी, मोइन हक ,रामबिहारी राम , इंज़माम हक , गुलाबशा जहां, सुमन कुमारी , सुभम कुमार आदि ने मेनिका नन्दनी को बधाई और शुभकामनाएं दिए ।

Join us on:

Leave a Comment