कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे)
कैमूर। जिला मुख्यालय स्थित भभुआ एसबीआई के चीफ मैनेजर राम बालक प्रसाद को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखकर निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा रेल एवं वित्त मंत्रालय के पूर्व सदस्य सतीश मिश्र बाबा के द्वारा बेस्ट चीफ मैनेजर के सम्मान से माल्यार्पण अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि निःसंदेह देश का बड़ा बैंक है।आम जीवन में बैंक का बहुत रोल है ,साथ ही राम बालक प्रसाद का व्यवहार बहुत कुशल है और हर संभव उपभोक्ताओं के प्रति खास तौर महिलाओं के प्रति विशेष आदर सम्मान करते है।सेना आज देश भर में अपने क्रिया कलापों से निर्भया सेना ने अपना राष्ट्रीय पहचान स्थापित कर लिया है।राम बालक प्रसाद ने कहा निश्चित ही आज के इस सम्मान से मुझे काफी प्रोत्साहन मिला है ।
निर्भया सेना द्वारा सम्मान पाना मेरे गर्व की बात है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौरसिया , राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ताहा खान,जिला सह प्रभारी कैमूर युवा प्रकोष्ठ धर्मेन्द्र कुमार , जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार , जिला सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ बृजेश कुमार , नीतू कुमारी , सुनीता कुमारी सहित बैंक के अधिकारी आकाश कुमार , मधुकर,अविरल आनंद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




