बेगूसराय में महिला सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय में महिला सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित, पिछले कुछ वर्षों में महिला के सुरक्षा के स्तर पर गिरावट आई है:- प्राचार्य शीतल देवा

बेगुसराय में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव में बेगुसराय महिला थाना अध्यक्ष शिल्पी एवं दुर्गा वाहिनी की सदस्या बिंदु देवी ने ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं एवं सभी शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की प्रतिष्ठा एक समर्पित और सामर्थ्यपूर्ण समाज की आवश्यकता है ।आधुनिक युग में तकनीकी उन्नति ने ऑनलाइन संचार को व्यापक बना दिया है। इस कारण ऑनलाइन साइबर अपराध आत्महत्या, डर,निराशा, अकेलापन, गुस्सा ,और अवसाद सहित कई तरह की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं आदि देखने को मिल रही हैं। ऑनलाइन उत्पीड़न से खुद को अपने व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और बच्चों को कैसे बेहतर तरीके से बचाया जाए आज की महिलाओं को इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इसकी रोकथाम जागरूकता से ही की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए महिला थाना हेल्पलाइन नंबर 112 है जो आपको साइबर उत्पीड़न से लेकर किसी भी तरह के दैहिक शोषण, छेड़छाड़, ऑनलाइन बदसलूकी वीडियो चैटिंग, डेटिंग एप धोखाधड़ी समेत और घरेलू हिंसा अपराधों से बचाने में मदद करेगी। विद्यालय की प्राचार्या शीतल देवा ने कहा कि देश की सफलता का पैमाना इस बात से मापा जाता है कि वह देश अपनी महिलाओं और बच्चों के लिए कितना सुरक्षित है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में महिला सुरक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आई है और इस तरह के अभियान महिलाओं और बच्चों की साइबर सुरक्षा सुरक्षा को पुख्ता करने में बल देंगे। उन्होंने सबों से आग्रह किया कि मोबाइल से अपनी जरूरत की चीज और अच्छाइयों को ही ग्रहण करें बाकी चीजों पर समय देने से बचें ।कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने शिल्पी मैंम साहित माउंट लिट्रा परिवार की शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।

Join us on:

Leave a Comment