नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार एकदिवसीय दौर पर बेगूसराय पहुंचे जहां प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार तो कर्पूरी ठाकुर का अनुयाई होने का झूठा दावा कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर ने अपने परिजनों के लिए कुछ अर्जित नहीं किया,लेकिन यह लोग तो परिवारवाद और भ्रष्टाचार के पोषक एवं संरक्षक बन गए हैं। नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते यह लोग राम का विरोध करने लगे हैं। इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि हमें न्योता नहीं मिला, हम नहीं जाएंगे। कहते हैं न्योता भाजपा दे रही है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में 1984 से ही राम मंदिर रहा, राम मंदिर के निर्माण होने से पूरे देश में उमंग है। इसे बनाने के लिए 24 करोड़ परिवार के लोगों ने चंदा दिया।बिहार के 9 वीं फेल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले कहा कि अस्पताल बनना चाहिए, उन्हें ज्ञान नहीं है कि अयोध्या में मंदिर बनने से बहुत पहले ही देश का प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज बनकर चालू हो चुका है। हवाई अड्डा रिकॉर्ड 2 महीने में बन गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के लोग शंकराचार्य के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि भाजपा अपने एजेंट पर चल रही है और इसका अंत्योदय का सिद्धांत हमेशा चलता रहेगा। कांग्रेस और नेहरू तो सोमनाथ के पुनर्निर्माण का भी विरोध करते थे। अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, निषादराज और शबरी का भी मंदिर बनेगा। नरेंद्र मोदी ने राम जी को घर देने से पहले देश के साढे चार करोड़ गरीब लोगों को घर दिया। अनुष्ठान में शामिल नरेंद्र मोदी सिर्फ अनुष्ठान नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपना सरकारी काम भी कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का चुनावी मुद्दा राम मंदिर नहीं, किया गया विकास होगा। मोदी ने 30 करोड लोगों को रोजगार से जोड़ा। जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने कहा कि भारत को राजनीतिक रूप से आजादी 1947 से मिल गई। लेकिन संस्कृति आजादी 2024 में मिली है। नरेंद्र मोदी किसान, युवा, महिला, गरीब सबका उत्थान कर रहे हैं। भाजपा शुरू से ही सभी महापुरुषों का जयंती मानती रही है और 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी,जिला महामंत्री राकेश पांडेय,चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ रंजन चौधरी, पंकज केशरी शामिल हुए।
बाइट:- रंजन चौधरी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
बाइट:-नीरज कुमार प्रदेश प्रवक्ता भाजपा




