रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
जमुई जम्मू जिले के अंतर्गत लक्ष्मीपुर थाना एवं सिकंदरा थाना क्षेत्र में सीएसपी चला रहे कर्मचारी को अज्ञात अपराधियों के द्वारा अगवा कर लिया गया
जमुई जिले मैं लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है बता दें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज से पैसा निकालने सिकंदरा आये एक सीएसपी संचालक के लापता होने का मामला सामने आ रहा है। लापता सीएसपी संचालक की बाइक सिकंदरा स्थित बंधन बैंक के सामने लावारिस अवस्था में खड़ा पाया गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना सिकंदरा थाना कि पुलिस को दी गयी। जिसके बाद से सिकंदरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र नवीन कुमार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में एसबीआई के सीएसपी का संचालन करता था। सीएसपी संचालक नवीन कुमार गुरुवार को बैंक से पैसा निकालने सिकंदरा आए थे। इस दौरान दोपहर 12:14 बजे नवीन कुमार की सीएसपी का संचालन करने वाले स्टाफ से बातचीत भी हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने सिकंदरा में होने की जानकारी देते हुए आधा घंटा के अंदर मिर्जागंज पहुंचने की बात बताई थी। परंतु 1 घंटे के उपरांत भी वापस नहीं लौटने के बाद स्टाफ के द्वारा फोन लगाया गया। जिसमें नवीन कुमार का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ पाया। इसके बाद सीएसपी का संचालन करने वाले स्टाफ के द्वारा सिकंदरा पहुंचकर उनकी खोजबीन की गई। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान गुरुवार की शाम उनकी बाइक लावारिस अवस्था में जमुई रोड स्थित बंधन बैंक के समीप खड़ा पाया गया। बाइक के हैंडल में हेलमेट भी टंगा हुआ था। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। अनहोनी की आशंका से सहमे लापता सीएसपी संचालक के बड़े भाई शिवशंकर सिंह के द्वारा नवीन कुमार के सकुशल बरामदगी को लेकर सिकंदरा थाना में आवेदन दिया गया। वहीं आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस के द्वारा बंधन बैंक का सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मिर्जागंज के सीएसपी संचालक नवीन कुमार के लापता होने व उनकी बाइक बंधन बैंक के समीप खड़ा होने की जानकारी परिजनों के द्वारा दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वाइट -अपराहन किए गए लड़के का परिजन




