नीतीश भाजपा में गए तो हो जाएगा राजनीतिक पतन, जीतन राम मांझी बूढ़े हो गए हैं,सठिया गए हैं– गोपाल मंडल!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

प्रधानमंत्री ने मंदिर नहीं बनवाया राम सबके हैं, श्री राम मनुष्य थे अच्छा काम किया इसलिए वह भगवान कहलाए- विधायक गोपाल मंडल

अपने दबंग अंदाज व विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बयान पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मर जायेंगे मिट जाएंगे लेकिन अब भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए तो उनका राजनीतिक पतन हो जाएगा। बीजेपी में हम लोग थे पहले तब भी नहीं मानते है।

वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को लेकर विवादित बयान दे दिया है उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी बूढ़ा हो गए सठिया गए हैं। वो क्या है नहीं है मुसहर है कि क्या है कौन जानता है। नीतीश कुमार ने उनको मुख्यमंत्री बनाकर गलती किया अभी वह भर-भर कर रहे है। नीतीश कुमार पाला बदलने वाले नहीं है अगर वो जाएंगे तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा।

वहीं दूसरी ओर जदयू के बढबोले विधायक गोपाल मंडल ने इंडी एलाइंस के नेताओं द्वारा भगवान राम व हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर बड़ी बात कही है। गोपाल मण्डल ने कहा कि इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए काल्पनिक बात नहीं है, राम सबके हैं। राम जी नहीं थे तो किताब और रामायण सब कैसे लिखा गया उसका इतिहास है। राम जी मनुष्य थे वो कुछ अच्छा काम किये जिससे भगवान कहलाये। श्री कृष्ण क्या करते थे कि गोपियाँ सब नहा रही होती थी तो उनका साड़ी लेकर भाग जाते थे वो नटखट थे उन्होंने कंश का वद्ध किया इसलिए वह भी भगवान कहलाये। मान लीजिए हम भी अच्छा काम करते है लोगों का सुनते है उनका काम करते हैं। राम भगवान सबका भगवान है यह थोड़ी है कि भाजपा वालों का है। भाजपा वाला जो लॉलीपॉप दिखाना चाहता है कि मैंने यह किया यह तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश था। इसके बाद संतों ने चंदा कर मन्दिर बनवाया। प्रधानमंत्री थोड़े मन्दिर बनवा दिए है। इस बयान के बाद सीएम नीतीश के चहेते जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में है।

Join us on:

Leave a Comment