जहानाबाद- मिट्टी भराई में लगे ट्रक चालक को बदमाशों ने मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार

जहानाबाद जिले में अपराधी घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार घट रही अपराधी घटनाओं से जिले के लोग भय एवं दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर हैं ।बीते रात्रि जिले के ओकरी थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप एनएचएआई सडक मे मिट्टी भराई में लगे ट्रक चालक को अपराध कर्मियों ने गोली मार दी। गोली लगने से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ‌घायल ट्रक चालक को आनन फानन में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची ओकरी थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है ।गोली मारने वाला अपराधी फरार बताया जाता है। इस संबंध में ट्रक चालक के साथ रहे दूसरे चालक ने बताया कि हम लोग मिट्टी भराई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग शराब के नशे में धूत होकर आए और दनादन गोली चलाने लगे। जिससे एक गोली ट्रक चालक को लगी है गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़ा जिसे हम लोगों ने सदर अस्पताल लाया जहां से डॉक्टर ने विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर दहशत का माहौल कायम है। घटना के पीछे लेवी मांगने की बात बताई जा रही है लेकिन अब तक इस संबंध में किसी ने खुलकर कुछ नहीं बोला है।

वाइट परिजन

Join us on:

Leave a Comment