कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं चलायी गयी योजनाओं के लाभ को लेकर डीएम ने किया जागरूक
कैमूर। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा रामपुर प्रखंड अंतर्गत श्री नेहरू प्लस टू उच्च विद्यालय नौहटटा एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहंदी में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों को शिक्षा विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लाभान्वित होकर शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर की पढ़ाई प्राप्त करने तथा भविष्य उज्जवल बनाने हेतु संबोधित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित अभिभावकों के द्वारा सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं चलाई गई योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु संबोधित किया गया एवं फीडबैक प्राप्त किया गया। वही संवाद के मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कृष्णा मुरारी गुप्ता के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा चलायी जा रही है। मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शताब्दी बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना इत्यादि सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावकगण उपस्थित थे।




