जाति की राजनीति करने आये एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बिहार में कोई प्रभाव नहीं – अजीत शर्मा!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार आगमन पर यह क्या कह दिया कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने ?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बिहार पहुंचे है। श्री कृष्ण चेतना विचार मंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित है। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। कॉंग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि मोहन यादव ने क्या बिहार देखा है। लोकसभा चुनाव होने वाला है तो आप बिहार आ रहे हैं बिहार के बारे में आप कुछ नहीं जानते हैं। वो कहते हैं हजारों वर्षों से गाय पालते हैं गाय हमलोग भी पालते है। जातपात की राजनीति नहीं कीजिये। यह बिहार है मध्यप्रदेश नहीं है जो यहां आकर आप भाषण दे रहे हैं, जातीयता की बात कर रहे हैं जातपात करिएगा तो जनता कभी माफ नहीं करेगी। मोहन यादव क्या है जो वोट बैंक पर असर पड़ेगा। किसीके कृपा से मुख्यमंत्री बन गए हैं। जातिवाद करके आप बिहार और देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग नहीं हो सकी है। लालू यादव ने कहा सीट शेयरिंग को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं है तो कॉंग्रेस विद्यायक अजित शर्मा ने कहा कि सीट शेयरिंग जल्द हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री छोड़ कर कोई कुछ बोलते है तो महत्वपूर्ण नहीं है महत्वपूर्ण यह है कि सीट शेयरिंग जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। जो भी कैंडिडेट होंगे जिस पार्टी के उनको अपने क्षेत्र में लग जाना चाहिए ताकि भाजपा को हराया जा सके। सीट को लेकर उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी भारत के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। अजित शर्मा के बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कॉंग्रेस बिहार में सीट को लेकर भी कुर्बानी दे सकती है उन्हें जो मिलेगा वो स्वीकार करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment