बढ़ते ठंढ के बीच जिला प्रशासन के द्वारा अलाव का किया गया इंतजाम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिला अधिकारी सावन कुमार ठंडा को लेकर बहुत है सख्त,जिला प्रशासन ने जिले में जलवाया अलाव, लोगों को मिली राहत

कैमूर। कैमूर जिला अधिकारी सावन कुमार लगातार ठंडा को लेकर सख्त हैं। जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा कैमूर जिले के लोगों को ठंड से बचने के लिए लगातार एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं। सभी अंचल अधिकारियों को अलाव जलाने का निर्देश दे चुके हैं। बता दें कि भभुआ जिला मुख्यालय अंतर्गत भभुआ शहर के हर चौक चौराहे पर अलाव जलाई जा रही है। जरूरी काम से बाजार आने जाने वाले राहगीर अलाव का सहारा लेते हुए अपनी जरूरी के समान का खरीदारी करते नजर आए तथा जिलाधिकारी को धन्यवाद दिये। यही नहीं जिले के सभी प्रखंडों में पड़ रहे कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। धूप नहीं निकलने और बर्फीली पछिमा हवा चलने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बुजुर्गों को बीमार पड़ने की आशंका सताने लगी है। गुरुवार को कैमूर जिले में पूरे दिन भगवान भास्कर नहीं दिखे। इधर ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में अंचल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अलाव जलने का आदेश किया है। जिसके बाद जिला अधिकारी के आदेश पर प्रखंड के विभिन्न चौंक चौराहों पर अलाव जलाया जा रहा।

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से ठंड के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले से लेकर ग्रामीण इलाके के लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह होने के बावजूद लोग घर में दूबके रह रहे हैं। व्यवसायिक प्रतिष्ठान के शटर भी देर से खुल रहे हैं। आम आवाम के साथ ही पशु पक्षी भी अपने घोंसले में रहने को मजबूर हो गए है। ठंड ने लोगों को घरों में रजाई के अंदर ही रहने को मजबूर कर दिया है। किसानी कार्य भी प्रभावित हुए। व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी नौ बजने के बाद ही खुल रहे हैं। हर ओर ठंड का आलम कायम है। लोग बहुत जरूरी कार्य रहने पर ही घर से बाहर निकालने का डीएम ने एक बार फिर कैमूर के आवाम से अपील किये है ।

Join us on:

Leave a Comment