रिपोर्ट- अमित कुमार
चिराग का दवा, खरमास हुआ खत्म- बदल सकती है बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बॉडी लैंग्वेज दिख रहा है अलग
पटना. लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान आज पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बॉडी लैंग्वेज दिख रहा है उसे यह स्पष्ट होता है कि अब बिहार की राजनीति बदल सकती है.
चिराग पासवान ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने से कई राजनीतिक दलों की राजनीति इस समाप्त हो गई है वहीं राजद नेता तेज प्रताप के बयान पर पलटवार करते हुए कहां की जो लोग इस मुद्दे को राजनीतिक फायदा उठाना चाहते थे उसमें अब बौखलाहट दिख रही है.
बाईट- चिराग पासवान, सांसद सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष




