रिपोर्ट- संतोष तिवारी
बेटी दामाद पर पिता ने किया हमला
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करना युवती को पड़ा महंगा.. नाराज पिता ने बेटी दामाद को काटने का किया प्रयास..दोनो को जमकर किया पिटाई..धारदार हथियार से किया हमला..बेटी गंभीर रूप से हुई जख्मी.. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती..पुलिस जांच में जुटी
बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटी के लव मैरिज से नाराज एक पिता ने पहले बेटी दामाद को जमकर पीटा फिर बेटी को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया।जख्मी हालत में युवती को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बेटी ने कोचिंग से भाग कर एक साल पहले शादी कर ली थी।दूसरे जाती से विवाह कर लेने से ग्रामीण और पूरा परिवार युवती से
गुस्से में था। पिता ने बहाना बनाकर बेटी को घर पर बुलाया और जान लेने की नीयत से धारदार हथियार से वार कर दिया। पति ने भागकर अपनी जान किसी तरह बचाई। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के वासुदेव छपरा गांव की है।लड़के ने बताया की गुस्से से आग बबूला पिता और गांव वालों ने पहले जमकर पिटाई कर दिया।दोनो को रूम में लेकर गया और काटने की कोशिश किया।किसी तरह रूम से बाहर भाग कर जान बचाई।फिर जूही को धारदार हथियार से काटने की कोशिश की।पीड़िता जूही का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात जूही को पिता ने पढ़ाई लिखाई का डॉक्यूमेंट देने के बहाने अपने घर पर दोनो को बुलाया। वह अपने पति सोनू के साथ गई। सोनू ने बताया कि घर पर पहुंचते ही पिटाई शुरू कर दी।फिर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जुही के पिता ने दोनों को धारदार हथियार से काटने की कोशिश की। यह देखकर सोनू जोर-जोर से चिल्लाने लगा।लेकिन पिता ने जूही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता के हमले से जूही गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सोनू घर से बाहर निकला और चिल्लाने लगा ।आवाज सुनकर
मौके पर भीड़ जुट गई। जिससे उसकी जान बच गई।सोनू ने जूही को जख्मी हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है। वही जूही ने बताया की लव मैरेज शादी से पिता खुश नहीं हैं।घर पर छल से पिता ने बुलाकर पति को बांध कर पिटाई किया।फिर मेरे साथ मारपीट कर शर फोर दिया।काटने का प्रयास किया । बेहोश होने पर झाड़ी में फेक दिया।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मेडिकल ओपी प्रभारी ने बताया की लड़की का बयान लिया जाएगा और आगे की करवाई की जाएगी।
बाइट..जूही कुमार,पीड़िता
बाइट..सोनू,पीड़िता के पति




