फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का दो घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देशन में रुद्रपुर एवं फुलपरास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से हुई लूटकांड का महज दो घंटे के भीतर उद्भेदन हो गया। पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा, लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और डिलीवरी पार्सल सामान के साथ दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। यह घटनाक्रम
31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 01 बजे फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय मनोज मिश्र, गांव भगवतीपुर से पार्सल डिलीवरी कर लौट रहे थे। रुद्रपुर बगीचा नहर के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकद राशि और डिलीवरी पार्सल से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर रुद्रपुर थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान करते हुए लूटे गए मोबाइल का टावर लोकेशन निकाला, जो फुलपरास थाना क्षेत्र के गांव बाराघाट के पास मिला। सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस ने बाराघाट- एकडारा मार्ग पर सघन घेराबंदी की और एक पंचर दुकान के पास से भागने का प्रयास कर रहे दो विधि- विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। तलाशी में उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और पार्सल का सामान (बोरोसिल बोतल, रबर तार, छोटा पंखा व डिलीवरी पन्नी) बरामद किया गया। पूछताछ में बालकों ने बिरेन्द्र सोनी के साथ लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध मे फुलपरास थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर दोनों को निरुद्ध किया गया। रुद्रपुर पुलिस ने गहराई से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य शेष फ्लिपकार्ट/मीशो सामान भी बरामद कर लिया है। वही पुलीस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है। बता दें कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में अपराधियों में भय का माहौल बना है और आम जन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Join us on: