सऊदी अरब में फंसे मधुबनी के नईम की सकुशल बतन वापसी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत कटैया पंचायत के महथौर निवासी मोहम्मद नईम नदाफ की सऊदी अरब से सकुशल भारत वापसी हो गई है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की पहल एवं विदेश मंत्रालय के सहयोग से यह बतन वापसी संभव हो सका है। मोहम्मद नईम नदाफ रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। जहां उन्हे बर्नइंज्यूरी के समस्या होने पर इलाज के लिए दम्मान सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज का बिल बकाया होने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इस संबंध में मोहम्मद नईम नदाफ के परिजनों ने बिहार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री से नईम की भारत वापसी के लिए सहायता की गुहार लगाई। जिस पर अमल करते हुए मंत्री ने विदेश मंत्री और सऊदी अरब स्थित भारतीय राजदूत से आवश्यक सहयोग एवं हस्तक्षेप का आग्रह किया। इसके बाद मोहम्मद नईम नदाफ की वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के श्रम संभाग के अधिकारी ने ई-मेल के माध्यम से सूचित किया है कि मोहम्मद नईम नदाफ का मामला सुलझा लिया गया है। उन्हें 26 अगस्त 2026 को भारत भेज दिया गया है। इस वापसी के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के पहल का सराहना हो रहा है। वही नईम के परिजनों सहित पूरे गांव के लोगों मे खूशी दिखाई दे रहा है।

Join us on: