बेगुसराय में बेटी के यहां चूड़ा दही पहुंचाने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में मकर संक्रांति के मौके पर अपनी बेटी के यहां चुरा-दही पहुंचाने जा रहे वृद्ध सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल वृद्ध की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के चिल्हाय घाट पुल के समीप की है। मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर निवासी बैजनाथ महतो 83 वर्षीय के रूप में की गई है। इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। नगर थाना की पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र सुबोध कुमार ने बताया कि बैजनाथ महतो सोमवार को अपने पुत्री के यहां चुरा-दही पहुंचाने के लिए जहानपुर जा रहे थे। इसी दौरान चिल्लाय घाट के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर हम लोग पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां देर रात मौत हो गई।
बाइट:-सुबोध कुमार मृतक के पुत्र

Join us on:

Leave a Comment