पटना के महावीर मंदिर से निकला भाजपा का कीर्तन और दीपोत्सव रथ!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


आज से 22 जनवरी तक घर-घर जाएगा यह रथ।
भजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले- राम मय हो चूका है भारत

बिहार भाजपा की ओर से आज पटना के महावीर मंदिर से श्री राम रथ को रवाना किया गया। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पटना में कीर्तन और दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए इस रथ को रवाना किया गया है। यह रथ मंगलवार से पटना के कई जगहों पर जाकर लोगों को 22 जनवरी के दिन कीर्तन और दीपोत्सव करने के लिए लोगों को जागरूक करेगी।

इस अवसर पर भजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत राम यात्रा राम मय हो चूका है। यह रथ शहर के सभी भागों में जा कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा ।

बाईट- सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment