राम लला के प्राणप्रतिष्ठा के दिन एक लाख दिए से जगमग होगा सिमरिया धाम-MLC सर्वेश कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बेगुसराय सिमरिया धाम में राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक लाख दीप प्रज्ज्वलित कर ऐतिहासिक क्षण होगा:- सर्वेश कुमार

बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा धाम में राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सिमरिया गंगा तट पर एक लाख दीप प्रज्वलित कर ऐतिहासिक छान बनाने के लिए गंगा समग्र के उत्तर बिहार के प्रांत संयोजक सह विधान पार्षद सर्वेश कुमार लगातार बैठक कर अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं। दरअसल बेगूसराय सिमरिया धाम में 22 जनवरी को एक लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के कार्य को अंतिम रूप देने को लेकर गंगा समग्र के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक सह एमएलसी सर्वेश कुमार के आवास पर एक को बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा समग्र के सभी प्रखंडों के संयोजक व जिला संयोजक ने भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों में एमएससी प्रतिनिधि भी शामिल थे। बताते चलें कि अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठापन के दिन सिमरिया धाम में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का निर्णय गंगा समग्र ने लिया था। इसके अलावा वाराणसी के पंडितों द्वारा गंगा महाआरती भी कराए जाने की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर मंगलवर बैठक बुलाई गई थी। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने बताया गया कि दीप प्रज्ज्वलन को संपन्न कराने को लेकर कार्य को 20 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं नमामि गंगे घाट से लेकर सभी मंदिरों व दुकानों में दीपावली मनाएं जाने के दायित्व को सौंपा गया। इसके अलावा अन्य कार्यों के दायित्व का विभाजन भी किया गया। गंगा समग्र के द्वारा एक लाख दीप प्रज्वलित को लेकर विधान पार्षद सर्वेश कुमार क्या कहते हैं आप जरा सुनिए।
बाइट:-सर्वेश कुमार विधान पार्षद

Join us on:

Leave a Comment