नितीश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 महत्वपूर्ण एजेंडो पर लगी मुहर!

SHARE:

रिपोर्ट-अमित कुमार!

आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर निर्णय लिया गया। इस सन्दर्भ में मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डाॅ एस0 सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि उद्योग विभाग के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक विकास के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना की स्वीकृति दी गई।

प्रदेश में गुर्दा मरीजों को राज्य सरकार विशेष  अनुदान देगी। कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद इलाज के लिए दवा की खरीद की मद में दो किस्तों में दो लाख सोलह हजार रुपये का चिकित्सीय अनुदान दिया जायेगा। वहीं राज्य के विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक विकास के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है।

बाईट- एस सिदार्थ, अपर मुख्य सचिव )

Join us on:

Leave a Comment