लुढ़कते पारे के बीच 16 जनवरी तक पहली से आठवीं तक के स्कुल बंद रखने के आदेश!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय में बढ़ते ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार की सुबह बेगूसराय का तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, शाम में अधिकतम 13 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसको लेकर लोग काफी परेशान है। ठंड में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इसके मद्देनजर तत्काल 16 जनवरी तक के लिए आठवीं कक्षा तक के बच्चों का शिक्षण कार्य बंद करने का आदेश डीएम ने शनिवार की शाम जारी किया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में लगातार बर्फीली पछुवा एवं उत्तर-पछुवा हवा का प्रवाह जारी है। जिसके प्रभाव से न्यून्तम तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। फलस्वरूप जिले में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। वर्तमान में जिले में बढ़ते ठंड एवं शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उसके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके मद्देनजर धारा 144 के तहत सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित में 8 वीं तक के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों को 16 जनवरी तक प्रतिबंधित किया गया। प्रैक्टिकल एवं बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment