रिपोर्ट- अमित कुमार!
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनाव जीतने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं. इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने दिया. उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को दिन के 11:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा. एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ता मोहन यादव का स्वागत करेंगे. उसके बाद पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे, उसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय में कुछ समय बिताने के बाद वे पटना स्थित इस्कॉन मंदिर भी जाएंगे
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सभी लोग खुश हैं.




