1231 अभ्यर्थियों को वितरण किया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले में शनिवार को भभुआ शहर के टाउन हाइ स्कूल में डीएम सावन कुमार और अन्य अधिकारियों ने चयनित शिक्षक अध्यापक कुल 1231 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रखंडवार कुल 11 काउंटर बनाए गए थे। गौरतलब है कि प्लस टू हाई स्कूल भभुआ के प्रांगण में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नव चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने हेतु समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा कुल 21 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। शेष अभ्यर्थियों को काउंटर के माध्यम से औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान जिला अन्तर्गत 1231 शिक्षक अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उक्त समारोह में शामिल होने के लिए केवल सफल अभ्यर्थियों को ही पंडाल परिसर में आने की अनुमति थी। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,डीपीओ स्थापना, डीपीओ लेखा योजना, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, डीपीओ सर्वशिक्षा, एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment