रिपोर्ट- प्रशांत/ नेहा
बेगूसराय में दो बच्चों के मामूली विवाद में एक बच्चे के दादा की सिर दीवार पर पटक कर हत्या कर दी गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। बताया जाता है कि 65 वर्षीय बल्केश्वर साह के 5 वर्षीय पोता का पड़ोसी के एक बच्चे के साथ विवाद कर रहा था। आरोप है इसी बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी दबंग सनोज यादव ने बल्केश्वर साह को सर पड़कर दीवार पर कई बार पटक दिया जिससे बल्केश्वर साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बल्केश्वर साह के पोते का जिस बच्चे से विवाद हुआ था वह बच्चा सनोज यादव के घर का भी नहीं था उसके बावजूद दबंग सनोज यादव ने बच्चों के विवाद में बल्केश्वर साह को दीवार पर सिर पटक कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी सनोज यादव फरार है। घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हुआ था तभी पड़ोस का रहने वाला सनोज यादव उसके पिता का सिर दिवार पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बाईट- मृतक का पुत्र
बाईट- स्थानीय चौकीदार




