रिपोर्ट-प्रशांत कुमार!
बेगूसराय सबके सिया सबके राम चलो अयोध्या धाम के नारा के साथ पटना से निकले भाजपा के लव कुश रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाला ट्रक बेगूसराय में जलकर राख हो गया है। इस घटना में वाहन का चालक भी जल गया है जिससे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेगुसराय के सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के हर्ष गार्डन के समीप की है। लव कुश रथ का आज बेगूसराय में कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए पूरी टीम 35 गाड़ियों से रात करीब 9:30 बजे हर्ष गार्डन सिंघौल पहुंची। यहां सभी लगा दिया गया। रात में अचानक करीब 12 बजे हवन वाले ट्रक में आग लग गया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रथ यात्रा का हवन वाहन जलकर राख हो गया। इस दौरान चालक जहानाबाद जिले के राजा बाजार निवासी महेंद्र पासवान का पुत्र भीम अंबेडकर कुमार 34 वर्षीय झुलस गया है। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल किया है। झुलसे ड्राइवर का ईलाज बगल के निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रथ यात्रा का ठहराव हर्ष गार्डन सिंघौल में हुआ था। एक खुले ट्रक में हवन कुंड बनाया गया था। हवन कुंड जलते रहने के कारण अचानक ट्रक में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान ट्रक का चालक का झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही महज दस मिनट के अंदर सदर डीएसपी एवं सिंघौल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं अग्निशमन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। चालक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना में रथ के साथ चल रहा बड़ा जनरेटर एवं एक मोटरसाइकिल भी जल गया है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला महामंत्री कुंदन भारती एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना तथा प्रबंधन से बात की। जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि घटना बड़ी हुई है। लेकिन इससे रथ यात्रा प्रभावित नहीं होगा। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि सनातन विरोधियों साजिश के तहत राम के काम के प्रति जागरण के लिए चल रही इस यात्रा को बाधित करने के लिए वाहन में आज लगवाई है। मामले का आवेदन थाना को दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक से पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पर कड़ी करवाई हो। राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में बीजेपी बिहार प्रदेश की योजना के अनुसार लव कुश रथ बिहार के विभिन्न जिलों से होता हुआ रात्रि में 9:00 बजे बेगूसराय पहुंचा यहां पर उनके इंचार्ज सती सहित अन्य लोग आराम करने लगे करीब 11:30 बजे अचानक वहां में आग लगने की सूचना मिली फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई स्थानीय लोगों के प्रयास से आग बुझाया गया।कल 9 बजे सुबह में कटिहार में पूजन और हवन हुआ था हवन कुंड को साफ कर दिया गया था। फिर उस हवन कुंड से आग लगने की कोई बात ही नहीं है। जो लोग सनातन विरोधी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि राम जन्मभूमि का प्राकट्य इस तरीके से नहीं हो। उन्होंने साजिश के तहत यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना किया है है। संपूर्ण प्रकरण की जांच हो, अगर कुछ लोगों ने षडयंत्र किया है तो उसे सामने लाया जाना चाहिए। सनातन विरोध लोगों ने ऐसा काम किया है, पुलिस निष्पक्ष जांच करे। रथ यात्रा के साथ चल रहे आचार्य रितेश मिश्रा ने बताया कि हम लोग रात 11 बजे तक जगे हुए थे। अचानक 11:50 में आग लगने का हल्ला हुआ तो दौड़कर वाहन के समीप पहुंचे। इतनी जल्दी, इस तरीके की आग नहीं लग सकती है। कहीं ना कहीं साजिश है, प्रशासन पूरे मामले की जांच करे। मामले का उद्वेदन होना चाहिए।
बाइट:- अमरेंद्र अमर सांसद प्रतिनिधि बेगूसराय
बाइट:-नीतीश मिश्रा आचार्य, हवन वाहन का पुजारी




