मुजफ्फरपुर-राजद कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के कार्यक्रम में महिला ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में राजद कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के कार्यक्रम में महिला ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे, गुस्साए राजद कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ की बदसलुकी,सड़को पर महिला और उसकी पुत्री मोदी जिंदाबाद के लगाती रही नारे,

मुजफ्फरपुर में राजद के कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला ने कार्यक्रम के बीच में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी. छोटी सी बच्ची के साथ आई महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी और वह कार्यक्रम से बाहर निकल कर जाने लगी. लेकिन नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से राजद के कार्यकर्ता भड़क गए और महिला पर टूट पड़े. राजद के हुड़दंगी कार्यकर्ताओं ने उक्त महिला के साथ बदसलूकी की, लेकिन महिला नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती रही. महिला के साथ एक छोटी सी बच्ची भी थी, इसके बावजूद भी राजद के कार्यकर्ता उसे घेरकर बदतमीजी करने लगे. और महिला के विरोध में नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे ।राजद कार्यकर्ताओ ने इस दौरान लालू जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।वही महिला नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती रही।हालांकि पत्रकारों की कोशिश की वजह से महिला को बचाया जा सका और वह वहां से सुरक्षित जा सकी.

आपको बता दे कि बुधवार को मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक स्थित एक होटल के सभागार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्बजीत, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र,पूर्व मंत्री बृषन पटेल सहित जिले के कई बड़े नेता मौजूद थे.

Join us on:

Leave a Comment