बेगूसराय बखरी में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में झोलाछाप के गलत इलाज से एक बच्चे की मौत हो गई है दरअसल बेगूसराय में मामूली रूप से बीमार बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक पर गलत सुई देने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पुरा घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान स्थानीय निवासी रामकरण पाल उर्फ कारी पाल के दो वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बच्चों की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा लोग गलत सुई देने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक बच्चे के पिता रामकरण पाल का कहना है कि अभिषेक को सर्दी खांसी था। आज सुबह गांव के ही डॉक्टर राधेश्याम साह से दिखाने गए थे। जहां की डॉक्टर ने सुई दी, लेकिन सुई देने के बाद बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई तथा थोड़ी देर में ही मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजनों द्वारा बखरी थाना की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल आरोपी चिकित्सक को भी लोगों ने बैठा कर रखा है। सामाजिक स्तर से इस मामले को निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment