रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
पौष अमावस्या पर 21 किलो लाई-तिलकुट से साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार जगत कल्याण के कामना से हर अमावस्या को होता है रूद्राभिषेक व महाश्रृंगार-प्रभात कुमार
22 जनवरी को संगठन के सभी सदस्य मोहल्लेवासी के साथ मनाएंगे दीवालीसाहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे साहूपोखर पूजा समिति की ओर से पौष अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का 21 किलो लाई और तिलकुट से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व आचार्य पंडित अजय झा ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन उपरांत पंचामृत स्नान कराया उसके बाद रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार के उपरांत आरती कराया। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि जगतकल्याण के कामना से हर अमावस्या पर भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार किया जाता है पौष अमावस्या का अतिविशेष महत्व है आज के पूजन स्नान दान और शिव पार्वती के पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती साथ ही पृत भी प्रसन्न होते है साथ ही आने वाले मकर सक्रांति और 22 जनवरी को रामलला विराजमान हो रहे उसे लेकर यह अमावस्या श्रीराम के लिए समर्पित था साथ ही आने वाले मकर सक्रांति को लेकर लाई तिलकुट से महाश्रृंगार किया गया।श्री कुमार ने बताया कि 22 जनवरी के संगठन के सभी सदस्य अपने-अपने मोहल्ले मे रामलला के विराजमान होने की खुशी मे दीवाली मनाएंगे यह 5 सौ वर्षो के इंतजार की दिवाली है। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,सचिव रमण मिश्रा,पंडित राकेश तिवारी,श्रीरंजन साहू,प्रिंसू मोदी,पवन महतो,गणेश प्रसाद,विवेकानंद मिश्र,आर्यन तिवारी,बाबू चौहान,रितिक श्राफ आदि मौजूद रहे।




