कांटी एनटीपीसी में गार्ड को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो को उठाया : चोरी करने पहुंचे थे बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: बीतें दिनो मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थर्मल पावर में एक गार्ड को कुछ अज्ञात बदमाशो द्वारा गोली मार दी गई थी, जो अभी इलाजरत है, इस घटना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी, इसी दौरान पुलिस ने इस कांड में शामिल दो लोगो को गिरफ्तार किया साथ ही हथियार और कारतूस भी बरामद किया.

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया की चोरी की नियत से पहुंचे बदमाशो ने गार्ड को गोली मारी थी, जिनका अभी इलाज चल रहा है, वही इस मामले में दो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है जिनके पास से एक हथियार, मोटरसाइकल और कारतूस बरामद किया गया. वही बताया गया की इस कांड में तीसरा बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है, हालाकि पुलिस उसके गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बाइट:- डीएसपी पश्चिमी/अभिषेक आनंद

Join us on:

Leave a Comment