जहानाबाद- हिट एंड रन क़ानून के विरुद्ध सड़क पर संग्राम, वाहन चालकों ने किया चक्का जाम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


केंद्र सरकार के द्वारा चालकों पर लाये गए नए कानून के खिलाफ में ट्रक चालक जहानाबाद के सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया। इस चक्का जाम में सड़क के दोनों ओर जाम स्थल पर सैकड़ो की संख्या में कई वाहन फंसे रहे। चक्का जाम के दौरान जहां स्कूली बस एवं पर्यटक के बाहन फंसे रहे ।वही कई मरीज के एंबुलेंस कोभी सड़क पार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क जाम से पूरा जहां स्थल पर अफरा तरी का माहौल बना हुआ था ।सड़क पर उतरे चालकों का कहना था कि सरकार के द्वारा जो कानून चालक के खिलाफ लाये गए हैं उसे वापस लिया जाए ।सड़क जाम कर रहे चालकों ने साफ तौर पर कहा कि हम लोग अब स्टेरिंग छोड़कर घर जाने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र की सरकार को जो कानून लाया गया है उसे अबिलंब वापस लिया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में चालक और भी आंदोलन को तेज करेंगे। सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस प्रशासन के लोग काफी समझाने बुझाने में लगे हुए थे। बावजूद इसके चालक समझने को तैयार नहीं थे। चालकों का कहना था कि हम लोगों का सिर्फ एक मांग है जो यह कानून लाया गया है उसे वापस लिया जाए। इस कानून से लाखों चालकों के रोजी-रोटी छीन जाएंगे और उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। सड़क जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना गया उच्च पथ पर जिला मुख्यालय के काको मोड पर चालकों के द्वारा किया गया जाम में छोटे-बड़े कई वाहन फंसे हुए हैं। यात्री त्राहिमाम है किसी को ट्रेन पकड़नी है तो किन्ही को कार्यालय पहुंचनी है ।ऐसी स्थिति में जाम में फंसे यात्री पुलिस प्रशासन से जाम छुड़ाने के गुहार लगा रहे थे।
बाइट नरेश यादव, चालक
बाईट कारू गोप चालक

Join us on:

Leave a Comment