रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
– लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र के दरौक मोड़ के समीप बिजली विभाग में कार्यरत दो मानव बल के साथ मारपीट कर बाइक एवं मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में उद्भेदन कर लिया है। इस घटना में शामिल पिपरिया थाना क्षेत्र के संतोष कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, नीलेश कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार को एक देसी कट्टा, कारतूसों और तीन चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीती देर रात तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने विद्युत कर्मी से लूटपाट किया था। साथ ही विरोध करने पर मारपीट किया था। गिरफ्तार अपराधी के द्वारा सूर्यगढ़ा दैताबांध के पास बाइक लूट,पीरी बाजार थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट साथ ही शेखपुरा जिला के सिरारी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




