प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर में एआईएसएफ के छात्रों ने पटेल चौक से डीएम ऑफिस तक साइकिल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के द्वारा जिले के कई प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में मूल्य वृद्धि की जा रही है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल 100 रुपये लीटर पार कर चुका है। लेकिन सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है । एआईएसएफ और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि और महंगाई कम करने की मांग की है।




