ऋषिकेश कुमार

नालंदा। बिहार थाना पुलिस ने अंबेर चौक से शराब के नशे में धुत एक हाईप्रोफाइल युवती को हाई वोल्टेज ड्रामा करते गिरफ्तार कर लिया है | उक्त बातों की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की रात बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है | इसी सूचना पर उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया | जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है | इधर पकड़ी गई युवती का कहना है कि वह पटना की रहने वाली है और किसी युवक ने उसे झांसा देकर बिहारशरीफ में रखा और फिर उसे बड़े-बड़े नेताओं के पास भेजने लगा यही नहीं उसे शराब की भी लत लगा दी | फिलहाल डीएसपी गिरफ्तार युवती की प्रोफाइल की जांच कर रहे हैं कि आखिर इसके तार किन किन लोगो से जुड़े हैं | बताते चलें कि पिछले साल यही युवती बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार क
हुई थी |




