बेगुसराय नव वर्ष पर इस स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का अयोजन!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय के प्रसिद्ध रिवर वैली स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव बड़े धूम- धाम से अयोजन किया गया। रिवर वैली स्कूल प्रत्येक वर्ष खेल उत्सव का आयोजन करते हैं जिसमें कबड्डी, दौर , लेमन दौड़ खो-खो समेत दर्जनों खेल के द्वारा बच्चों के द्वारा किया जाता है खेल से बच्चो को मानसिक और शरीर रूप से स्वस्थ होने के उद्देश्य से आयोजन किया जाता है। विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक खेलों का प्रदर्शन किया गया। इन खेलों में वाँली वाल, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, रस्साकसी, 100 मी० रिले रेस, का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के द्वारा उम्दा प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट खेलने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथि के द्वारा अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयेजन के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि तेघरा अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पंकज,विशिष्ट अतिथि बीआरडीएवी स्कूल के प्राचार्य के के सिन्हा, डा० नलिनी रंजन सिह, डा० रामप्रवेश प्रसाद, अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेन्द्र नारायण सिंह, बाइट कंप्यूटर के निर्देश, संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत भाषण में रिवर वैली स्कूल के निर्देश आर० एन० सिंह ने कहा उत्तम स्वास्थ्य ही सुखमय जीवन का आधार है। पढाई के साथ-साथ खेल-कूद भी अत्याव‌श्यक है। खेल उत्सव में बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों को मनोबल बढ़ा रहे थे।

Join us on:

Leave a Comment