सुप्रीम कोर्ट परिसर में हंगामे पर भाजपा का हमला, संविधान के लिए खतरा हैं राहुल गांधी- नीरज कुमार शर्मा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए हंगामे को लेकर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में वही लोग घुसकर नारेबाजी कर रहे थे और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा को समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे, जो हाथ में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई, राहुल गांधी और उनके कई साथी जिसमें अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल रहे, उन्होंने कोर्ट परिसर में हंगामा किया। कोर्ट ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है और सबको नोटिस भेजा है, अब उनको सफाई देनी पड़ेगी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है और भाजपा हमेशा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने के लिए जानी जाती है। वहीं कांग्रेस को जब मौका मिलता है तो इस देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाती है। दरअसल ये पार्टी आज की तारीख में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सिर्फ फर्जी रूप से ये लोग किताब लेकर घूमते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियों को देश के लोगों को पहचानना चाहिए कि संविधान का सम्मान सही में कौन करता है। कोर्ट में उनको सफाई देनी पड़ेगी और राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ेगी।

बाइट: नीरज कुमार शर्मा, भाजपा प्रवक्ता

Join us on: