रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगुसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस एक्टिव रहने के लिए पुलिस पदाधिकारी,थाना अध्यक्ष और सशस्त्र बाद को सख्त निर्देश दिए हैं। पूरे जिले में शराब के खिलाफ जहां विशेष अभियान शुरू किए गए हैं। वहीं, जगह-जगह वाहन चेकिंग भी की जा रही है। गश्ती टीम एवं डायल 112 को भी अलर्ट है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब कारोबार एवं शराबियों के खिलाफ रात से ही स्पेशल ड्राइव शुरू कर दिया गया है। हर्ष फायरिंग पर भी नजर रखी जा रही है। होटल मालिक एवं विवाह भवन संचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। डीजे संचालक को फिर से चेतावनी दी जा रही है। जिला मुख्यालय के टाउनशिप, काली स्थान एवं हर-हर महादेव चौक पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। इसके अलावा जिला के सभी थाना की टीम लगातार चेकिंग कर रही है, अलर्ट मोड में है। जिला मुख्यालय में तीनों जगह पर हमेशा चैकिंग होगी। डायल 112 की टीम भी अलर्ट मोड में है।




