महाराष्ट्र के औरंगाबाद फैक्ट्री हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत, शोकाकुल मुख्यमंत्री ने 2/2 लाख अनुदान का दिया निर्देश!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित दस्ताना फैक्ट्री में अगलगी हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये अनुदान देने का दिया निर्देश

पटना, 01 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित दस्ताना फैक्ट्री में अगलगी हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित दस्ताना फैक्ट्री में अगलगी हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि महाराष्ट्र सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Join us on:

Leave a Comment