बेगूसराय बखरी में रसोई गैस के अधिक मूल्य लिए जाने पर उपभोक्ता ने किया हंगामा!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी में रसोई गैस सिलेंडर के निर्धारित मूल्य से अधिक राशी वसूलने पर ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा करने लगे। पुरा घटना बखरी प्रखंड के बहुआरा पंचायत की है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस वितरण के दौरान धांधली की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद हंगामा कर रहा है रसोई गैस उपभोक्ता शांति हुए। बहुआरा पंचायत के लोगों ने बताया की रसोई गैस का सरकारी मूल 982 रुपया हैं, जबकि निर्धारित मूल से ज्यादा भारत गैस एजेंसी तेतरी के द्वारा 1020 रुपया लेकर गैस सिलेंडर लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के द्वारा स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार देव को इसकी सूचना दी गई। गैस एजेंसी के कर्मी द्वारा रैट से ज्यादा 38 रूपया लिया जा रहा था, मौके पर स्थानीय जिला परिषद अमित देव पहुंचे तो लोगो ने शिकायत किया। अमित देव ने बताया पूछताछ के दौरन मामला सत्य पाया गया। घटना की सूचना एसडीओ को दी गई। मौके पहुंचकर परिहारा ओपी पुलिस ने गैस गाड़ी को जप्त कर लिया गया है। वही गैस एजेंसी के ड्राइवर से पूछा किया गया तो पता चला की संचालक द्वारा 1020 रुपया लेने के लिए कहा गया है। इधर पुलिस प्रशासन पुरे मामले को अभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment