नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी में अक्षत कलश शोभा यात्रा निकालकर 22 जनवरी को राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों से गई अपील
बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद में अयोध्या राम जन्म भूमि से आए अक्षत कलश को बड़ी ही धूमधाम से पूरे बखरी अनुमंडल क्षेत्र में कलश शोभा यात्रा निकालकर विभिन्न चौक, चौराहे, मेन बाजार मे घुमाया गया। इस अक्षत कलश को शोभा यात्रा शमिल लोगों ने 22 जनवरी को राम जन्मभूमि राम मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या जाने के लिए लोगों से न सिर्फ अपील की बल्कि उसे दिन अपने घर में दीपक जलाने के साथ-साथ आस-पास मंदिरों में दीपक जलाने का अनुरोध किया । अक्षत कलश शोभा यात्रा के नेतृत्व प्रतिष्ठित समाजसेवी श्याम सुंदर केसरी कर रहे थे,अक्षत कलश शोभायात्रा वैष्णवी दुर्गा मंदिर बखरी से निकलकर अंबेडकर चौक होते हुए विभिन्न चौक चौराहे से गुजरते हुए बाजार से पुरानी शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर पहुंचा जहां अक्षत कलश को पूजा अर्चना किया गया और लोगों के घर तक पहुंचाया गया अक्षत कलश प्रसाद वितरण अभी गांव के हर घर में वितरण किया गया और लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आग्रह किया। इस अक्षत कलश शोभा यात्रा में महिला, पुरुष, नौजवान, बच्ची, युवक बड़ी संख्या में शामिल हुए आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं अक्षत कलश शोभा यात्रा में कितने ही उमंग के साथ लोग शामिल होकर भगवान राम की जय जयकार कर लग रहे हैं। इस मौके पर मुरारी ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार राय, सन्तोष साहु, पंडित विक्रम ठाकुर उपस्थित थे।




