अयोध्या धाम से पूजित अक्षत रजत द्वार जानकी स्थान सीतामढ़ी धाम से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण।

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

:- श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से पूजित अक्षत रजत द्वार जानकी स्थान सीतामढ़ी धाम से गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए लाया गया।श्री हनुमान और बाल स्वरूप श्री राम की आकर्षक झांकी के साथ नगर भ्रमण किया गया।श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन हेतु आग्रह निमंत्रण हेतु अक्षत कलश में रखकर नगर निगम क्षेत्र के 46 वार्डो के लिए श्री राज राजेश्वर शिवमन्दिर राजोपट्टी से पूजन के पश्चात वितरण किया गया। सभी कलश की पूजा अर्चना करने के पश्चात कलश वार्ड के घर घर में पहुंचेगी। और श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम दर्शन हेतु लोगों को जागरूक करेगा।रजत द्वारा जानकी मंदिर सीतामढ़ी से राज राजेश्वरहदेव मंदिर राजोपट्टी तक की पैदल यात्रा में सियाराम भक्तों ने जय जय सियाराम के नारे लगाए।ढोल और बाजे की धुन पर भक्तिभाव से भक्त नाच रहे थे और झूम रहे थे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मृत्युंजय भारती ने बौद्धिक संबोधन में कहा अक्षत कलश यात्रा का उद्देश्य जन-जन से जुड़ना है और वर्षों से प्रतीक्षित अयोध्याधाम भव्य श्री राम मंदिर के दर्शन हेतु प्रेरित करना है। सभी लोग अपने कुल देवता ग्राम देवता की पूजा अर्चना घर से ही करेंगे ।रंगों से घर आंगन को सजाएंगे ,रंगोली बनाएंगे। दीप उत्सव मनाएंगे और नजदीक के मंदिर पर अष्टयाम का आयोजन गांव के मंदिरों में होगा और गांव में एलईडी लगाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में हो रहे पूजन को देखेंगे ।
साथ ही साथ अपने ग्राम देवता और कुल देवता के पूजन का आयोजन कर सामूहिक भंडारा का आयोजन भी करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार ने बताया यह कलश के साथ सभी नगर निगम के वार्ड में घर घर जाकर आदर सहित निमंत्रण पहुंचाना है । पुनः सभी गांव में जाकर इसका वितरण किया जाएगा और रामलला के दर्शन हेतु जागरूक किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री अरविंद झा ने बताया सनातन धर्म के लिए 22 जनवरी का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन है।15 जनवरी को अक्षत वितरण का काम समाप्त कर लेना है। टेंट में विराजमान राम महल में विराजमान होंगे ,जिसका दर्शन संपूर्ण विश्व के सनातनी करेंगे।
श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर में सभी कलश की पूजा आरती की गई।महादेव की कृपा से सभी कलश सभी वार्ड में वितरण हेतु भेजा गया।

Join us on:

Leave a Comment