तेल्हाड़ कुंड पर पिकनिक मनाने के लिए उमड़ती है लोगों की भीड़!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

हर नए साल पर तेल्हाड़ कुंड पर पिकनिक मनाने के लिए उमड़ती है लोगों की भीड़, इस बार भी पहुंचेंगे पिकनिक मनाने के लिए लोग

कैमूर। प्रत्येक वर्ष नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए काफी संख्या में लोग कैमूर पहाड़ी पर स्थित तेल्हाड़ कुंड पर पहुंचते हैं और यहां पर जमकर पिकनिक मनाते हैं और प्राकृतिक के सुंदरता को निहारते हैं। तेल्हाड़ कुंड पहले से ज्यादा विकसित हो गया है। यहां पर चारों तरफ हरे भरे पेड़ हैं और बीच में जलप्रपात है। जहां सैकड़ो फीट ऊपर से पानी नीचे गिरता है। जिला मुख्यालय से उक्त कुंड की दूरी लगभग 30 से 35 किलोमीटर है। यहां पर लोग पिकनिक मनाने के लिए अपने परिवार के साथ भी जाते हैं। बता दें कि तेल्हाड़ कुंड कैमूर जिले में भभुआ- अधौरा मार्ग पर स्थित है। यह प्रपात दुर्गावती नदी के उद्गम के पास रोहतास पठार में स्थित है।तेलहर कुंड चारों तरफ से हरा भरा, दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस झरने की खास बात यह है कि, इसका पानी हमेशा ठंडा रहता है, साल के हर समय झरने का पानी बेहद शीतल होता है। कई मीटर की ऊंचाई से गिरते हुए इस झरने की खूबसूरती, चारों ओर की हरियाली, पंछियों की चिलचिलाहट और प्राकृतिक सुन्दरता आने वाले पर्यटकों को मोहित कर लेती है। यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Join us on:

Leave a Comment