नए साल में पिकनिक मनाने के लिए पर्यटकों का राह निहार रहा करकटगढ़ जलप्रपात!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। नए साल में पिकनिक मनाने के लिए पर्यटक कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड में कैमूर पहाड़ी पर अवस्थित करकतगढ़ जलप्रपात राह निहार रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित उपयुक्त जलप्रपात अपने आप में कई राज को समा रखा है। इस जगह पर घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और जलप्रपात के नजारे को देखकर आनंद में हो जाते हैं। यहां पर इको पार्क भी बनाया गया है। जहां पर कई तरह के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा इस जलप्रपात के ऊपर हैंगिंग झूला भी बनाया गया है। ताकि लोग आसानी से आनंद ले सकें। बता दें कि जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत में स्थित करकतगढ़ जलप्रपात एक ऐसा स्थान है। यहां कुदरत के मनोरम दृश्य को देख लोग आनंदित हो उठते हैं। ऊंची पहाड़ियों से गिरती जलधारा का मधुर संगीत जलकुंड में गोता लगाती पंछी, हवा के ठंडी झोंके, लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया इको पार्क छोटे बच्चों को खूब पसंद आता है। जो भी पर्यटक एक बार करकटगढ़ जलप्रपात पहुंचकर यहां के मनोरम दृश्य का आनंद ले चुके हैं। वह दोबारा जरूर पहुंचते हैं।

Join us on:

Leave a Comment