नया साल का जश्न मनाने के लिए दुर्गावती जलाशय में उमड़ी भीड़!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नया साल का जश्न मनाने के लिए आज दुर्गावती जलाशय परियोजना पर उमड़ी भीड़, नौका विहार का लोग लेंगे आनंद

कैमूर। नया साल का जश्न मनाने के लिए कैमूर जिले में कई तरह के जगह अवस्थित है। कैमूर जिले में कई ऐसे जगह है जहां लोग पहुंचकर नए साल का जश्न मनाते हैं। लेकिन इन जगहों में एक जगह दुर्गावती जलाशय परियोजना है। जहां पर वर्तमान समय में कई तरह की व्यवस्थाएं यहां पर टूरिज्म को लेकर की जा रही है। दुर्गावती जलाशय परियोजना जिला मुख्यालय से 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह परियोजना कैमूर और रोहतास जिले के बॉर्डर पर बनाया गया है। इस परियोजना का एक भाग रोहतास में और दूसरा भाग कैमूर जिला में पड़ता है। वही एक जनवरी नए साल के मौके पर काफी संख्या में लोग दुर्गावती परियोजना पर पहुंचकर नया साल का जश्न मनाते हैं। इसके अलावे अन्य दिनों में भी प्रकृति की सुंदर वादियों, कलकल बहती नदी की धारा में पक्षियों की चहचहाहट, चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ व पहाड़ की चट्टानों पर चढ़ कर घूमना लोग काफी पसंद करते हैं। बिहार के अन्य जिलों से भी लोग अक्सर यहां घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। बता दें कि दुर्गावती जलाशय परियोजना दुर्गावती जलाशय जिसे करमचत बांध भी कहा जाता है। कैमुर जिले के करमचट गांव के पास स्थित एक जल भंडारण बांध है। इस परियोजना के लिए आधारशिला 1976 में जगजीवन राम ने रखी थी। जो उस समय केंद्रीय मंत्री थे। यहाँ कुदरा- चेनारी- मल्हीपुर सड़क के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।खेतों की सिचाई के लिए रोहतास व कैमूर जिले की सीमा पर बनी दुर्गावती जलाशय परियोजना अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। कैमूर पहाड़ी की गोद में बसे दुर्गावती जलाशय की सुंदरता का दीदार करने हर कोई आना चाहता है। यह स्थल वाकई ऐसा है जो भी यहां एक बार आ जाए वह बार-बार यहां आने का प्रयास करता है।

Join us on:

Leave a Comment