रिपोर्ट :- निभाष मोदी!
पटना में ओसियन विजन की ओर से फ्रीडम मिस बिहार 2023 का आयोजन किया गया जिसमें भागलपुर की स्मृति भगत के सिर मिस बिहार 2023 का ताज सजा वही सहरसा की वर्षा दूसरे स्थान पर और पटना की सानिया तीसरे स्थान पर रही…. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय बीजेपी बिहार प्रदेश के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण सिंह और अभिनेता जय सिंह राठौड़ व आयोजक प्रवीण सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, मौके पर अभिनेता पंकज केसरी मिस इंडिया व अभिनेत्री मान्या सिंह मॉडल डॉक्टर तृषा श्री निर्णायक के रूप में मौजूद रही ।
मिस इंडिया 2023 के चौथे राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली स्मृति दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी मे लॉ की पढ़ाई कर रही है, स्मृति के पिता संतोष भगत व्यवहार न्यायालय में कार्यरत हैं और मां सारिका भगत विद्यालय की प्रधानाचार्या हैं….स्मृति ने नवादा के डीपीएस स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की है, भागलपुर की स्मृति अभी नवादा में रह रही है….स्मृति 20 साल की है और इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने सपने को पाने के लिए काफी मेहनत किया है ….लोग स्मृति को काफी दुआएं दे रहे हैं।




